Posts

भारत के महानायक सुभाष चंद्र बोस

भारतीय स्वतंतत्रा इतिहास के महानायक सुभाष चंद्र बोस भारत की आजादी की लड़ाई मैं यूं तो लाखों करोड़ों हिंदुस्तानियों ने भाग लिया लेकिन कुछ ऐसे सपूत भी थे जो इस आजादी की लड़ाई के प्रतीक बनकर उभरे l राष्ट्र धर्म की खातिर क्रांति की पहली गोली चलाने वालों को भले ही तोपों से उड़ा दिया गया, लेकिन जो चिंगारी उन्होंने लगाई उस आग में तप कर निकले स्वाधीनता सेनानियों ने अपने अहिंसक आंदोलन से अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया l आजादी की इस महागाथा में उन युवा महानायकों को भी याद रखा जाएगा जिन्होंने बहरे कानों को सुनाने के लिए धमाके किए तो किसी ने देश के लिए आजाद शहीद होना चुना l खून के बदले आजादी के नारों के साथ सेना का गठन कर शक्तिशाली बर्तानवी साम्राज्य को चुनौती देने का साहस करने वाले वीरों  और भारत को खंडित होने से बचाने वाले फौलादी इरादों से ही इस स्वतंत्र भारत की नीव पड़ी है l "निजी जीवन से देश बड़ा होता है हम मिटते हैं, तब देश खड़ा होता है" ऐसे ही कुछ थे मिट्टी के लाल, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी सेनानी , आजाद हिंद फौज के सुप्रीम कमांडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस  जिन्हो...